Pages

Thursday, 25 May 2017

शिक्षा विभाग में जल्द शुरू होंगे फिर से तबादले

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग में तबादलों का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। ऑनलाइन ट्रांसफर में आई खामियों को दूर करने के लिए पोर्टल को अपडेट करने का काम अंतिम चरण में है। इसके बाद तबादले के इच्छुक सभी शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।
मौलिक शिक्षा निदेशक गरिमा मित्तल ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ बैठक में कहा कि इस संबंध में अंतर जिला पॉलिसी लाई जाएगी। संस्कृत अध्यापकों की पदोन्नति लिस्ट जल्द आउट होगी, जबकि वर्ष 2000 में लगे शिक्षकों की पदोन्नति का मुद्दा अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष उठाया जाएगा। 
रोहतक में स्वच्छता अभियान में महिला शिक्षकों की ड्यूटी के आदेश को निरस्त कराया जाएगा। बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान विनोद ठाकरान, महासचिव दीपक गोस्वामी, विनोद चौहान, तरुण सुहाग, राजेश बैनीवाल, राजेश शर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.