Pages

Saturday, 3 June 2017

शिक्षा का स्तर सुधारने को नीतियों में संशोधन को तैयार हुए आठ राज्य

** शिक्षा सचिवों ने राज्यों की सकारात्मक नीतियों को अपनाने पर जताई सहमति
** हरियाणा की स्किल डेवलपमेंट, स्कूल लीडरशिप प्रोग्राम और ज्वॉयफुल लनिर्ंग के हुए मुरीद
चंडीगढ़ : शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हरियाणा के पड़ोसी राज्य अपनी नीतियों में संशोधन को तैयार हो गए हैं। नई शिक्षा नीति के मुरीद ये राज्य स्किल डेवलपमेंट, स्कूल लीडरशिप प्रोग्राम और ज्वॉयफुल लनिर्ंग का गहनता से अध्ययन करेंगे ताकि इनकी सहायता से बच्चों को स्कूलों की तरफ आकर्षित किया जा सके।1केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय की अगुवाई में चल रहे आठ राज्यों के सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत सभी आठ राज्यों के शिक्षा सचिवों ने प्रेजेंटेशन दी। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए उन्हें स्कूलों में लाना जरूरी है। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत बच्चों की प्रतिभा का विकास कर उन्हें बेहतर नागरिक बनने की ओर अग्रसर किया जा सकता है। ज्वॉयफुल लनिर्ंग डे की सहायता से बच्चे खेल-खेल में अन्य गतिविधियों को खुशनुमा माहौल में सीख रहे हैं। इस मॉडल को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपनाया है, जबकि पंजाब इसकी समीक्षा कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.