Pages

Saturday, 24 June 2017

एक क्लिक पर मिलेंगी सरकारी स्कूल की सारी जानकारियां

गुरुग्राम :  सरकारी स्कूलों की स्थिति और उनसे संबंधित जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। कोई भी व्यक्ति कहीं भी किसी भी सरकारी स्कूल से संबंधित जिज्ञासा कंप्यूटर या मोबाइल पर बस एक क्लिक में ही दूर कर सकेगा। इसके लिए स्कूलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोहड़ाकलां गांव स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ऐसी ही एक कार्यशाला का उद्घाटन मंडल कमिश्नर डी. सुरेश ने किया। नेशनल यूनियन ऑफ एजूकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आयोजित शालासिद्धि नामक इस कार्यशाला में गुरुग्राम मंडल के सभी छह जिलों के 325 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.