Pages

Tuesday, 18 July 2017

स्कूलों में पहली कक्षा से लागू हो पास-फेल प्रणाली

रोहतक  : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाईजेशन व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने सरकार पर स्कूलों में पहली कक्षा से पास-फेल प्रणाली तुरन्त लागू करने में षडय़न्त्र के तहत विलम्ब करने का आरोप लगाते हुए शहर में विरोध जुलूस निकाला व उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि स्कूलों में पास-फेल प्रणाली पहली कक्षा से तुरन्त लागू की जाए, 5वीं व 8वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा बहाल की जाए, शिक्षकों के खाली पड़े पद भरे जाएं, पर्याप्त संख्या में शिक्षक व अन्य स्टाफ भर्ती किया जाए, सभी सरकारी स्वूफलों में बिजली, पानी, भवन व शौचालयों समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का उचित प्रबंध किया जाए। प्रदेशभर से आए छात्रों व युवाओं ने चेतावनी दी कि जब तक खट्टर सरकार संगठन की इस मांग को नहीं मानती तो ओर भी जोरदार आन्दोलन किया जाएगा और इन मुद्दों पर छात्रों बुद्धिजीवियों समेत शिक्षकों व अभिभावकों को भी लामबन्द किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.