Pages

Wednesday, 12 July 2017

हरियाणा ने भेजा डीयू को जवाब

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में हरियाणा के छात्रों के दाखिले रद करने की चेतावनी के बाद हरियाणा बोर्ड ने डीयू को स्पष्टीकरण भेजा है। इसमें कहा गया है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विज्ञान विषयों में लिखित परीक्षा के लिए 70 अंक और प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित किए हैं। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई है। ज्ञात हो कि डीयू ने हरियाणा बोर्ड को पत्र लिखकर यह स्पष्ट करने को कहा था कि ऑनलाइन और मूल प्रमाणपत्र के अंकों में अंतर क्यों हैं। ऑनलाइन अंकपत्र में लिखित परीक्षा में 60 अंक, प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक और आंतरिक मूल्यांकन में 20 अंक निर्धारित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.