Pages

Friday, 11 August 2017

कर्मचारियों की हड़ताल अवधि छुट्टी में तब्दील होगी

राजधानी हरियाणा :  राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 2 दिन की हड़ताल को अवकाश अवधि में तब्दील करने का फैसला किया है। यह हड़ताल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ और अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 2 सितंबर, 2015 और 2 सितंबर,2016 को हुई थी। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों, बोर्ड, कार्पोरेशनों आदि को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परिपत्र के तहत हड़ताल अवधि के देय अवकाश में माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ 29 मार्च, 2017 को हुई मीटिंग में अन्य मांगों के साथ दो दिन की हड़ताल अवधि को अवकाश में तब्दील करने पर सहमति बनी थी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.