Pages

Friday, 8 September 2017

एचटेट की तिथि न तय करने पर सरकार को फटकार

चंडीगढ़ : 2016 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)का आयोजन न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि 2016 की परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई है। अगली सुनवाई पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खुद हाजिर होकर इसका जवाब दें। याचिका महेंद्रगढ़ निवासी सुनीता यादव व कुछ लोगों ने दायर की है। याचियों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है, लेकिन सन 2016 की परीक्षा अब तक नहीं कराई गई है। इसपर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा तो कुछ तकनीकी खामियों को हवाला दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.