Pages

Tuesday, 10 October 2017

सीबीएसई बोर्ड में नहीं देना पड़ेगा आय प्रमाणपत्र

बहादुरगढ़ (झज्जर) : सीबीएसई के स्कूलों में अब कक्षा 9 और 11वीं में छात्रों को अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे बच्चों पर आयकर रिटर्न और आय प्रमाण पत्र लाने के लिए दबाव न बनाएं। बच्चों की स्वप्रमाणित आय की घोषणा ही पर्याप्त होगी। बता दें कि सीबीएसई के पास अभिभावकों की काफी शिकायतें पहुंची थी, जिसमें कहा गया कि निजी स्कूल आय प्रमाण पत्र की डिमांड को लेकर परेशान कर रहे हैं। सीबीएसई ने कहा है कि कक्षा 11 के लिए सिर्फ उन्हीं विषयों को आवंटित किया जाए, जिसकी बोर्ड ने अनुमति दी है। अगर गलत विषय का आवंटन किया तो स्कूल की मान्यता भी रद्द हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.