Pages

Monday, 11 December 2017

प्रदेश सरकार ने 3 साल में दी 16 हजार नौकरियां 9 हजार से ज्यादा कर्मी हर साल हो रहे हैं रिटायर

** सरकारी नाैकरी की हकीकत: प्रदेश में खाली हैं करीब 1.5 लाख पद
राजधानी हरियाणा : प्रदेश में नौकरियों को लेकर सरकार गिरती और बनती रही हैं। चुनावी मुद्दा भी यही बड़ा रहा है। पूर्व की सरकारों की तरह भाजपा सरकार भी भर्तियों को लेकर पीठ थपथपा रही है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर तक भाषणों में इसका जिक्र कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में हजारों युवाओं काे रोजगार दिया, लेकिन प्रदेश में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या सालाना भर्ती से काफी ज्यादा है। यानि जिस स्पीड से पद खाली हो रहे हैं, उसके अनुसार भर्ती की प्रक्रिया अभी धीमी है। सरकार ने तीन साल में 16 हजार नौकरियां दी है लेकिन इसमें विपरित मात्र एक साल में ही दस हजार कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। 2017 में रिटायरमेंट होने वालों की सूची में 9743 कर्मचारियों के नाम हैं। ज्यादातर रिटायर हो चुके हैं और बाकी 31 दिसंबर तक हो जाएंगे। 
खाली पदों से असर
सरकार का दावा है कि 16 हजार नौकरियां दी। पिछली सरकार में भर्ती हुए 9 हजार जेबीटी को नियुक्ति दी, जो इनसे अलग हैं। सरकार ने 55,357 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 40 हजार से ज्यादा की परीक्षा हो चुकी है। इनेलो शासन के 5 साल में करीब 13 हजार भर्तियां निकली। जबकि हुड्‌डा सरकार के 5 साल में 20 पदों पर भर्ती हुई। भाजपा ने जून-2015 में कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया था। करीब 55 हजार पदों पर 85 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। भर्ती की गति कर्मचारियों के रिटायर होने से बहुत कम है।
किस विभाग में कितने कर्मचारी हुए रिटायर 
विभाग                    कर्मचारी 
एजुकेशन                  2995
सामान्यप्रशासन       1115
पीडब्ल्यूडी                1342
पुलिस                        893
ट्रांसपोर्ट                     839
पब्लिकहेल्थ              781
मेडिकल                    648
वेटरनरी                    339
एग्रीकल्चर                198
फॉरेस्ट                     187
लैंडरिकॉर्ड                 136
जस्टिस                    133
कॉपरेटिव                   79
इंडस्ट्री                       49
जेल                          37
जानिए… एक-एक आॅफिस कैसे हो रहा खाली
सामान्य प्रशासन: डिप्टीसक्रेट्री जनरल हरियाणा सिविल सेक्रट्रिएट में साल भी में 62 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। इसी प्रकार भिवानी में 13 हुए। 
मेडिकल:पीजीआईरोहतक में 61 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। 
पब्लिकहेल्थ: एग्जीक्यूटिवइंजीनियर अंबाला कैंट डिविजन में 17 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। इसी प्रकार ईई प्रोजेक्ट पलवल में 19, हांसी में 18, हिसार डिविजन-2 में 24 और सिरसा डिविजन-1 में 30 कर्मचारी साल भर में रिटायर हुए। 
पुलिस:डीसीपीअंबाला के अधीन आने वाले 47, एसपी फरीदाबाद के अधीन आने वाले 34, डीसीपी गुड़गांव के अधीन आने वाले 29, एसपी हिसार के अधीन आने वाले 34, एसपी रोहतक और एसपी पंचकूला के अधीन आने वाले 70 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। इसी प्रकार रेलवे अंबाला कैंट के अधीन आने वाले 25 कर्मचारी रिटायर हुए। 
ट्रांसपोर्ट:जीएमअंबाला कार्यालय से 41, भिवानी से 43, चंडीगढ़ से 44 और जीएम करनाल के अधीन आने वाले 51 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.