Pages

Friday, 29 December 2017

जल्द होंगे पंजाबी शिक्षकों के प्रमोशन

चंडीगढ़ : प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची बनाने और प्रमोशन के विभाग के निदेशक को निर्देश दिए हैं। पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पंजाबी शिक्षकों ने मंत्री को बताया कि सी एंड वी पंजाबी अध्यापकों का 6 मई 2016 को पीजीटी पंजाबी के पद पर प्रमोशन हुआ था। मगर विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची नहीं बनाई गई, जिसकारण इस प्रमोशन का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.