Pages

Sunday, 18 February 2018

आरोही स्कूलों की दो सत्र में आज होगी प्रवेश परीक्षा

सिरसा : आरोही स्कूलों में रविवार को सुबह व शाम को दो सत्र में प्रवेश परीक्षा होगी। आरोही स्कूल की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा से एक घंटे पहले इंट्री होगी। आरोही स्कूल की 9वीं व 11वीं कक्षा 3965 छात्रों ने परीक्षा को लेकर आनलाइन आवेदन किया है। जिसमें 9वीं कक्षा के 2376 छात्र व 11वीं कक्षा के 1589 छात्र परीक्षा देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
आरोही स्कूलों में होने वाली प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में नौवीं कक्षा की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि शाम के सत्र में 11वीं कक्षा की दोपहर को 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्कूल प्राचार्या को प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका वितरित की गई। प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षा के अंदर रखने की प्राचार्यों की जिम्मेवारी होगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.