Pages

Friday, 9 March 2018

मृत कर्मचारियों के आश्रितों को एक्सग्रेशिया में नौकरी

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को एक्सग्रेशिया नीति के तहत नौकरी प्रदान करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक करण सिंह दलाल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला सरकार के विचाराधीन है। सरकार दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सुविधाओं के लिहाज से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ पहले ही दे चुकी है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से करीब दो हजार दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को लाभ होगा। हरियाणा में एक्सग्रेशिया नीति के तहत नौकरी प्रदान करने की यह सुविधा कई साल बाद फिर से आरंभ हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.