Pages

Wednesday, 25 April 2018

नियम 134ए : फ्री दाखिले न हुए तो निजी स्कूलों पर लगाएंगे ताला : सत्यवीर


पानीपत : दो जमा पांच जन आंदोलन के अध्यक्ष सत्यवीर हुड्‌डा ने कहा कि नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दूसरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक फ्री दाखिले के लिए बच्चों को भटकना पड़ रहा है, जबकि विभाग की ओर से रिजल्ट जारी किए कई दिन हो गए। निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से अजीब तरह के सवाल पूछ कर वापस भेज रहे हैं। परेशान होकर अभिभावक कल का समय ले लेते हैं। अगर कल तक दाखिले नहीं ं होते तो अगले दिन से निजी स्कूलों के बाहर तालाबंदी की जाएगी। 
ये पूछे जा रहे सवाल 
  • अपने घर के सब्जी के बिल दिखाओ 
  • अपने घर का बिजली का बिल दिखाओ 
  • अपने घर की रजिस्ट्री दिखाओ 
  • तुम्हारे मां-बाप कहां काम करते हैं सबूत दिखाओ 
  • हमारे पास जिला शिक्षा अधिकारी से कोई लिस्ट नहीं आई। हम दाखिला नही दे सकते है। 
  • ज्यादा हंगामा करोगे तो पुलिस को बुलाएंगे 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.