Pages

Monday, 2 July 2018

शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर नियमों के तहत होगी भर्ती : जैन

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर कर्मचारी लगाने की प्रक्रिया तय नियमों के तहत होगी। ऐसे में सांसद दुष्यंत द्वारा निजीकरण करने जैसे आरोप लगाना इनेलो के धोखों पर पर्दा डालने की कोशिश भर है। जब तक विभागों में पद पूरे नहीं होते, तब तक के लिए व्यवस्था करना सरकार का अधिकार क्षेत्र है। वह इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा आउटसोर्स पॉलिसी और विभागों में निजी कंपनियों के हस्तक्षेप के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जैन ने कहा कि विभिन्न विभागों में काम न रुके, इसलिए अनुबंध पर कर्मचारियों को लगाने की प्रक्रिया पूर्व सरकारों के समय से है। इसे वर्तमान सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इनेलो नेताओं को योग्यता पर बात करने से पहले अपने घर में सलाह-मशविरा करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.