Pages

Friday, 28 December 2018

संस्कृत शिक्षकों की पदोन्नति जल्द : शर्मा

राजधानी हरियाणा : शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि संस्कृत अध्यापकों की वरीयता सूची बनाकर जल्द पदोन्नत किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को उन्हें संस्कृत भारती हरियाणा के पदाधिकारियों ने मांगपत्र सौंपा। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगपत्र में दिए सभी मामलों में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रांतीय मंत्री डॉ. जोगेंद्र, अध्यक्ष डॉ. रामनिवास, शिक्षण प्रमुख डॉ. जितेंद्र, ईशम सिंह, डॉ. रिंकू कौशिक, कमलकांत शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.