Pages

Saturday, 14 September 2013

GJU : दूरवर्ती पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथि 30 तक बढ़ी


हिसार: जीजेयू ने दूरवर्ती शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। विभाग के निदेशक प्रोफेसर एमएस तुरान ने बताया कि यह निर्णय विवि के पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों के बढ़ते रुझान और छात्रों की मांग को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या सीमित होने के कारण जिन छात्रों को उनकी रुचि के विषय में प्रवेश नहीं मिल सका, वे छात्र अपनी रुचि के विषय में दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि 10+2 के बाद बीबीए, बीए मास कम्युनिकेशन, बीसीए, एमसीए (इंटेग्रेटिड) तथा स्नातक के बाद एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमएससी कम्प्यूटर साइंस, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए मास कम्युनिकेशन, एमआईबी के डिग्री पाठ्यक्रमों के अलावा पीजीडीसीए, पीजीडीटी, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड बिहेवियरल मोडिफिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है।....db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.