Pages

Thursday, 14 November 2013

डीएड छठी काउंसलिंग: पहले दिन भरीं केवल 59 सीटें


गुडग़ांव : डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) के स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च सेंटर (एससीईआरटी) में छठी मैनुअली काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले दिन 2102 रिक्त सीटों में से मात्र 59 भरी गईं। अधिकारियों के मुताबिक तालमेल कमेटी की हड़ताल की वजह से बच्चों की संख्या कम रही है। गुरुवार व शुक्रवार को अधिक संख्या में स्टूडेंट्स के आने की उम्मीद है। वहीं काउंसलिंग में कई छात्र ऐसे थे जिन्हें पहले कॉलेज में सीट मिल गई थी। लेकिन वे किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाए थे, वे दोबारा सीट लेने पहुंचे। हिसार से आई मंजू ने कहा कि मैं अधिकारियों से अनुरोध करने आई हूं कि उन्हें दोबारा उसी कॉलेज में दाखिला मिल जाए। लेकिन नियमों के चलते अधिकारियों ने दोबारा सीट अलॉट करने से मना कर दिया।         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.