Pages

Wednesday, 15 January 2014

एचटेट परीक्षा केंद्र गृह जिले में बनाने की मांग

** फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए विकलांग अधिकार मंच शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी देगा 
हिसार : एचटेट परीक्षा के लिए अशक्त आवेदकों ने गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के राज्य महासचिव योगेश ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों से बातचीत कर इस मुद्दे पर मांगपत्र तैयार किया गया है तो शिक्षामंत्री गीता भुक्कल व बोर्ड सचिव को भेजा जाएगा। मांगपत्र के माध्यम से उनसे मांग की जाएगी कि सभी अशक्तों का एचटेट परीक्षा केंद्र उनके ही जिले में दिया जाए। 
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बोर्ड से यह मांग की गई, बावजूद इसके बोर्ड ने परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में ही दिए। यदि इस बार भी ऐसा हुआ तो संघ आंदोलन करेगा। इसके अलावा इसी सप्ताह डीसी को भी परीक्षा केंद्रों के संबंध में मांगपत्र सौंपा जाएगा। 
बोर्ड देख रहा सरकार का लाभ : खटक 
विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के जिला प्रधान राहुल खटक ने कहा कि बोर्ड एचटेट आवेदकों का परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में देकर यातायात सेवा के माध्यम से सरकार को करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाना चाहता है। जबकि एक तो वे पहले ही बेरोजगार है ऊपर से अशक्त हैं। ऐसे में बोर्ड व सरकार को उनकी विवशता समझनी चाहिए और परीक्षा केंद्र उनके ही जिले में ही दिया जाए।                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.