Pages

Wednesday, 15 January 2014

मौलिक मुख्याध्यापकों ने की वेतनवृद्धि की मांग

हिसार : मौलिक मुख्याध्यापकों ने अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने की सरकार से मांग की है। मांग को लेकर एलीमेंट्री हेडमास्टर एसोसिएशन ने कमिश्नर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान सूबेसिंह श्योराण ने बताया कि मुख्याध्यापक मधुबन पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने मांग रखी कि पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक शक्तियां देने का पत्र जारी हो, राजपत्रित किया जाए व वेतनवृद्धि की जाए। इस मौके पर प्रेस सचिव गिरीराज सिंहमार, सुभाष शास्त्री, कर्मबीर सिंह, रणधीर सिंह पूनिया, दुष्यंत शर्मा, मदन रेवड़ी, कमला देवी, कृष्ण बंसल सहित कई सदस्य मौजूद थे।                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.