Pages

Saturday, 30 May 2015

तीन कंप्यूटर लैब सहायकों की तबीयत बिगड़ी, ओएसडी पहुंचे

पंचकूला : अपनी मांगों को लेकर 11 दिन से अनशन पर बैठे तीन लैब सहायकों की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सेक्टर छह के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनशन के दौरान अब तक 18 लैब सहायकों की हालत बिगड़ चुकी है। 
कंप्यूटर लैब सहायक संघ के प्रधान सुरिंदर प्योंत ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार उन्हें आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनके लिए कोई पहल नहीं की गई है। प्योंत ने कहा कि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं, दोपहर बाद सीएम के ओएसडी जवाहर यादव लैब सहायकों से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बकाया वेतन का भुगतान 10 जून तक कर दिया जाएगा।                                                                                             au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.