Pages

Saturday, 9 July 2016

पीजीटी 11 जुलाई तक कर सकते हैं तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ : सरकार ने स्कूलों में कार्यरत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) से नई अध्यापक स्थानांतरण नीति-2016 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीजीटी जिला, जोन एवं विद्यालय का वरीयता अनुसार विकल्प एमआईएस पोर्टल पर 11 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन भर सकते हैं। इस तिथि तक अपना विकल्प देने वाले स्थानांतरण योग्य प्राध्यापकों को विभाग किसी भी विद्यालय में लगाने को स्वतंत्र होगा। फिलहाल केवल प्राध्यापक वर्ग से ही स्थानांतरण हेतु विकल्प मांगे गए हैं। प्राध्यापकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5206666 कार्यालय समय के दौरान उपलब्ध रहेगा,जिस पर एक समय में चार व्यक्ति कॉल कर सकते हैं।                                                         db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.