Pages

Friday, 2 March 2018

चार और विषयों के प्रश्न पत्र लीक, 9वीं की सभी परीक्षाएं स्थगित

कुरुक्षेत्र: हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली 9वीं की परीक्षा का केवल अंग्रेजी का ही नहीं बल्कि चार और विषयों के प्रश्न-पत्र भी चोरी हुए हैं। मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा निदेशालय ने नौवीं की सभी विषयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं नया शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। 
बता दें कि अभी तक शिक्षा विभाग के अधिकारी केवल एक प्रश्न पत्र चोरी होने की बात मान रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चों ने अंग्रेजी के साथ-साथ सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, हंिदूी और होम साइंस के पेपर भी चोरी किए हैं। पुलिस ने चार बच्चों की पहचान कर ली है। पुलिस टीम बृहस्पतिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि चार बच्चों ने प्रश्न पत्रों की चोरी की थी। इन छात्रों ने ही आगे अपने सेक्शन के सभी बच्चों को प्रश्न पत्र वितरित किए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.