.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 24 January 2013

3206 शिक्षकों पर संकट गहराया


चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बुधवार को कहा कि वह जेबीटी शिक्षक घोटाले में दिल्ली की अदालत के आदेश का अध्ययन करेगी, ताकि अवैध रूप से भर्ती 3206 शिक्षकों की किस्मत का फैसला किया जा सके। सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला तथा अन्य को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाते हुए कहा था कि जेबीटी घोटाले के परिणामस्वरूप अवैध रूप से भर्ती शिक्षकों को नौकरी पर नहीं रहने दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि हम जेबीटी शिक्षकों की किस्मत का फैसला करने के लिए आदेश का अध्ययन करेंगे। राज्य सरकार फैसले की प्रति का इंतजार कर रही है।                                                           ..HB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.