.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 27 October 2018

बोर्ड परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलेंगे 30 अंक

** भिवानी बोर्ड ने शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया 2019 में होने वाली परीक्षा के अंकों का विवरण
करनाल : 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में इस बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में 30 अंक दिए जाएंगे। भिवानी बोर्ड ने इस बार दोनों ही कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा-2019 में सतत और व्यापक मूल्यांकन को खत्म करके आंतरिक मूल्यांकन को लागू किया गया है। हालांकि इसका पहले हो चुका था, अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव की ओर से इस बारे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। 12वीं की परीक्षा-2019 में रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीव विभाग की लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी। इसमें 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के होंगे। इन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों की ओर से भेजे जाने हैं।
इंटर्नल और एक्सटर्नल के 15-15 नंबर : 
इंटर्नल एग्जाम 15 नंबर का होगा। इसमें से स्टूडेंट असेस्मेंट टेस्ट के 10 अंक है। इसमें एसएटी के 4 अंक, अर्धवार्षिक परीक्षा के 2 अंक, प्री बोर्ड टेस्ट के 2 अंक और क्लास अटेंडेंस के 2 अंक होंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल फाइल के 3 अंक और प्रोजेक्ट वर्क के 2 अंक होंगे। वहीं एक्सटर्नल एग्जाम भी 15 अंक का होगा। इसमें से एक्सपेरिमेंट में 9 अंक, एक्टिविटी के 3 अंक और वाइवा वाइस के भी 3 अंक होंगे।
करनाल के जिला शिक्षा अधिकारी -ईश्वर सिंह मान ने बताया कि प्रैक्टिकल विषयों को छोड़कर अन्य विषयों में 80 और 20 अंक की परीक्षा होगी। इसमें स्टूडेंट असेस्मेंट टेस्ट के 10 अंक, अटेंडेंस के 5 अंक और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के 5 अंक होंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.