.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday, 31 January 2026

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 28000+ पदों पर डिटेल नोटिफिकेशन आज


डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को जिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार था, उस जीडीएस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन आज 31 जनवरी 2026 को जारी हो सकता है। अभी तक केवल संक्षिप्त अधिसूचना ही जारी हुई है। जिसमें बताया गया है कि ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर 28000 से ज्यादा भर्ती निकलेगी। ऐसे में 10वीं पास युवा इस भर्ती में आवेदन के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। 

 GDS भर्ती के लिए योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अन्य कोई सर्टिफिकेट या अनुभव की जरूरत नहीं है। जिन अभ्यर्थी अभी केवल 10वीं पास की है और वो उम्र के हिसाब से आवेदन के योग्य हैं, तो भी इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।

जीडीएस मेरिट लिस्ट के बाद

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद कैंडिडेट्स को उनकी संबंधित ब्रांच में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इस दौरान आपने फॉर्म भरते समय जो डिटेल्स भरी हैं, उनका सर्टिफिकेट्स से सत्यापन किया जाता है।

जीडीएस भर्ती में चयन प्रक्रिया

डाक विभाग की इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होती। केवल 10वीं में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यानी बिना एग्जाम डाक विभाग में गवर्नमेंट जॉब।

जीडीएस वैकेंसी

मध्य प्रदेश 2120
महाराष्ट्र 3553
उत्तर पूर्वी 1014
ओडिशा 1191
पंजाब 262
राजस्थान 634
तमिलनाडु 2009
तेलंगाना 609
उत्तर प्रदेश 3169
उत्तराखंड 445
पश्चिम बंगाल 2982

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.