दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश
और तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमालय में बन रहे एक और
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली में
पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। जल्द ही फिर से बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में असर दिखाएगा। इससे तीन दिन दिल्ली-एनसीआर में
बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
गुरुवार को सुबह की
शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज
बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी।
दिन में थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन, इससे भी लोगों को
राहत नहीं मिली और वह अलाव का सहारा लेते दिखे। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं
ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 17.9 और
न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100
प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 76 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज
में 10.1, आया नगर में व लोधी रोड में 10.4 और पालम में 9.4 न्यूनतम पारा
दर्ज किया गया।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.