.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday, 30 January 2026

हरियाणा HCS के 102 पदों पर निकली भर्ती, 6 फरवरी से आवेदन शुरू

** हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 

** आवेदन 6 से 26 फरवरी तक होंगे। 

** प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल में, मुख्य परीक्षा जून में और साक्षात्कार अगस्त-सितंबर में होंगे। 

** आरक्षित वर्ग को शुल्क में छूट और आयु सीमा में पांच साल की ढील मिलेगी।


चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार आखिर खत्म हुआ। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 102 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह से 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अप्रैल में प्रारंभिक और जून में मुख्य परीक्षा होगी, जबकि अगस्त-सितंबर में साक्षात्कार का शेड्यूल है। डीएसपी पद पर आवेदन के लिए पुरुष अभ्यर्थी का कद पांच फीट सात इंच (170.18 सेंटीमीटर) और सीना 33 इंच (83.82 सेंटीमीटर) होना चाहिए। फुलाव के साथ सीना साढ़े 34 इंच (83.82 सेंटीमीटर) होना चाहिए।

महिला अभ्यर्थी के मामले में कद पांच फीट दो इंच (157.50 सेंटीमीटर) होना चाहिए। भर्ती में आवेदन के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य वर्गों को एक हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

परीक्षा के पाठ्यक्रम में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र शामिल होंगे। इसी तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन के चार पेपर होंगे और कुछ वर्णात्मक प्रश्नपत्र भी शामिल किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र को हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को होगी तो 27 से 29 जून तक लगातार तीन दिन मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद अगस्त-सितंबर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • पदनाम -कुल पद
  • हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस, कार्यकारी शाखा) -24
  • उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) -08
  • उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) - 27
  • जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) -02
  • सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) -03
  • जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) -01
  • सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी(एईटीओ) -22
  • यातायात प्रबंधक (टीएम) -07
  • प्रथम श्रेणी तहसीलदार -03
  • प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार -05
  • कुल -102

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.