केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के एग्जाम में बैठने वाले लाखों कैंडिडेट्स सीटेट की आंसर-की आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्योंकि इसके जरिए वो एग्जाम में आया अपना संभावित स्कोर चेक कर पाएंगे। सीटेट की आंसर-की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर शिफ्ट और पेपर वाइज जारी की जाएगी। जिस कैंडिडेट ने जो एग्जाम दिया है, वो अपने पेपर के मुताबिक इसे चेक कर सकेंगे।
सीटेट की आंसर-की कब तक आएगी?
सीबीएसई
ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की
थी। 7 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में पेपर II और दोपहर की शिफ्ट में पेपर I
आयोजित किया गया था। 8 फरवरी को भी सुबह की शिफ्ट में पेपर II और दोपहर की
शिफ्ट में पेपर I लिया गया था। इस बार सीटेट के लिए रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त
हुए। करीब 25 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था।
वहीं परीक्षा होने के बाद अब सीबीएसई सीटेट
की आंसर-की फरवरी में ही जारी कर सकता है। पिछली परीक्षाओं की आंसर-की आने
के पैटर्न को देखें तो 15 से 30 दिनों से भीतर सीटेट की उत्तर कुंजी जारी
हो जाती है। ऐसे में इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस
पर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
सीटेट की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
सीटेट की आंसर-की आने के बाद कैंडिडेट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट से नीचे बताए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- यहां News & Events वाले सेक्शन में आपको आपको सबसे ऊपर CTET Jan Answer Key 2026 Download जैसा विकल्प मिलेगा।
- इसपर क्लिक करने के बाद आपको अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को भरकर वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
- जैसे ही आप लॉगइन क्रेडेंशियल सब्मिट करेंगे आपके सामने आंसर-की आ जाएगी।
- आप इसमें से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
उत्तर
चेक करते समय आपको जिन प्रश्नों पर संदेह होता है आप उनपर ऑब्जेक्शन भी कर
सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्रमाण के साथ आपत्ति करनी होगी। प्रोविजनल
आंसर-की पर जो आपत्तियां प्राप्त होंगी, उसके समीक्षा के बाद विशेषज्ञ
द्वारा जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होती है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.