.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 18 May 2013

एबीआरसी (सहायक ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर) के रूप में कार्यरत शिक्षक अब दोबारा स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे

जींद : सर्व शिक्षा अभियान के तहत पिछले लगभग डेढ़ साल से एबीआरसी (सहायक ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर) के रूप में कार्यरत शिक्षक अब दोबारा स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने उन सभी एबीआरसी को दोबारा शिक्षा विभाग में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं, जो प्रति नियुक्ति पर भेजे गए थे। 
वर्ष 2011 में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के लगभग 900 मास्टरों तथा 250 के करीब भाषा अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर सर्व शिक्षा अभियान में सहायक ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर के रूप में नियुक्ति दी थी। इनका कार्य एसएसए की नीतियों को आगे बढ़ाना था। एक एबीआरसी के अंडर 10 से 12 स्कूलों को जोड़ा गया था।
तब से ये सभी शिक्षक सर्व शिक्षा अभियान में एबीआरसी के रूप में काम कर रहे थे। अब शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने इन सभी एबीआरसी को दोबारा शिक्षा विभाग को भेजने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने पत्र क्रमांक नंबर-एसएसए (एडमिन.)/2013/3907 से 4071 जारी किया है। इसमें स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत एबीआरसी को दोबारा मौलिक शिक्षा विभाग में प्रत्यावर्तित किया जाता है।      ...DJ

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.