.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 19 January 2017

प्रदेश सरकार कर्मचारियों को देगी ग्रेच्युटी का लाभ

** कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ एक जनवरी 2006 से ही प्रदान किया जाएगा
चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने एक जनवरी 2006 या इसके बाद भर्ती और नई निर्धारित अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से लगभग 90 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। प्रदेश के कर्मचारी हालांकि सरकार के इस फैसले से खुश हैं, लेकिन वे नेशनल पेंशन स्कीम को रद कर पुरानी पेंशन स्कीम ही लागू करने की मांग कर रहे हैं। 1वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब नई पेंशन योजना के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारी भी राज्य के उन सरकारी कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे, जिन पर सिविल सेवा नियम खंड-दो के नियम एवं शतेर्ं लागू हैं। कैप्टन के अनुसार कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ एक जनवरी 2006 से ही प्रदान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.