.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 30 April 2018

ललकार रैली में सरकार के खिलाफ बजाया बिगुल

** जींद में प्रदेशभर के मुलाजिमों ने एकजुट होकर अपनी मांगों पर बुलंद की आवाज
** नई पेंशन स्कीम और विभागीय मांगें पूरी कराने के लिए छह चरणों में सरकार के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन
जींद : सर्व कर्मचारी संघ की हुडा ग्राउंड में हुई प्रदेशस्तरीय ललकार रैली में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। इसके साथ ही सर्व कर्मचारी संघ ने नई पेंशन स्कीम और विभागीय मांगें पूरी कराने के लिए छह चरणों में आंदोलन करने की घोषणा की है। 1रविवार को रैली को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने कहा कि सरकार अपने घोषणा पत्र मे किए वादों पर अमल न करने और कर्मचारियों की मांगों उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। 20 मई को नई पेंशन स्कीम को रद कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर मंत्रियों और सांसदों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 17 जून को सभी विभागों में अलग-अलग नामों से कार्यरत अनुबंध, डीसी रेट, सक्षम व अपरेंटिस कर्मचारियों का रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण मे 27 जुलाई को प्रदेश के कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। इसके बाद कर्मचारी सरकार की नीतियों के पोल खोलने के लिए गांव-गांवों जाएंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उसकी तारीख की घोषणा चंडीगढ़ विधानसभा कूच में की जाएगी। संघ ने कहा कि 1 से 8 जुलाई तक सभी मंत्रियों और विधायकों को मांगों का ज्ञापन देकर विधानसभा में कर्मचारियों की मांगों की आवाज बुलंद करने का अनुरोध किया जाएगा और 10 जुलाई से विधानसभा सत्र तक जन सेवाओं एवं रोजगार की रक्षा और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए गांव एवं शहरों में जनसभाएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसी को राजनीतिक फायदे और नुकसान के लिए आंदोलन नहीं किया जा रहा है, लेकिन सरकार आपस में फूट डालकर कर्मचारियों का शोषण करना चाह रही है उसको सफल नहीं होने दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.