.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 8 April 2018

शिक्षकों के वेतन के लिए 2551 करोड़ का बजट

** प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी बजट वितरण की जिम्मेदारी 

पानीपत : शिक्षा विभाग ने प्रदेश के नियमित शिक्षकों के वेतन व मेडिक्लेम के लिए बजट जारी किया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय राशि से ज्यादा बजट स्कूलों को जारी न करें। 
विभाग ने वेतन के लिए 2551 करोड़ रुपए और मेडिक्लेम के लिए 15 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक, हरियाणा द्वारा जारी किए गए पत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों के तहत ही जारी जारी करें। 
यह जारी किया गया बजट 
जिला सेलरी व डिअरनेस बजट मेडिक्लेम बजट 
1. अम्बाला 112.35 लाख 80 लाख 
2. भिवानी 215.20 लाख 80 लाख 
3. फतेहाबाद 81.60 लाख 80 लाख 
4. फरीदाबाद 91.15 लाख 80 लाख 
5. गुड़गांव 132.50 लाख 80 लाख 
6. हिसार 214.10 लाख 80 लाख 
7. जींद 153.75 लाख 80 लाख 
8. झज्जर 121.90 लाख 80 लाख 
9. कुरुक्षेत्र 107.05 लाख 80 लाख 
10. कैथल 98.60 लाख 80 लाख 
11. करनाल 141 लाख 80 लाख 
12. मेवात व नूह 42.40 लाख 80 लाख 
13 नारनौल 127.10 लाख 80 लाख 
14. पंचकूला 65.70 लाख 80 लाख 
15. पलवल 65.70 लाख 80 लाख 
16. पानीपत 98.60 लाख 80 लाख 
17. रोहतक 150.50 लाख 80 लाख 
18 रेवाड़ी 127.20 लाख 80 लाख 
19. सिरसा 109.20 लाख 80 लाख 
20. सोनीपत 169.60 लाख 80 लाख 
21. यमुनानगर 90.10 लाख 80 लाख 
यह दिए गए निर्देश 
बजट आहरण व वितरण के समय लेखा शीर्ष व नाम कोड सहित अंकित होना चाहिए। राशि का अलग-अलग करते समय खजाना अधिकारी व उप खजाना अधिकारी के साथ महालेखाकर हरियाणा को भी भेजी जाए। 
जारी की गई राशि में सामान्य वेतन वृद्धि, बकाया व अर्जित अवकाश की राशि भी शामिल है। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.