.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday, 9 July 2016

कंप्यूटर लैब सहायक करेंगे 13 को शिक्षा सदन का घेराव

** सीएम विंडो पर शिकायत डाल मांगा 6 माह का वेतन, सरकार पर विश्वासघात का आरोप 
कैथल : हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ की जिला स्तरीय बैठक राज्य महासचिव अजैब रानू की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान अरुण ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लैब सहायकों के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि 30 मई 2015 की बैठक में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया था कि लैब सहायकों को बेरोजगार नहीं होने देंगे, लेकिन आज प्रदेश भर के 3 हजार लैब सहायकों की स्कूलों से सेवाएं समाप्त करके हरियाणा सरकार ने लैब सहायकों के साथ धोखा किया है। संघ का शिष्टमंडल कई बार शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग के फाइनेंस कमिश्नर से मिल चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। अधिकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश भर के लैब सहायकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से लैब सहायकों को वेतन नहीं दिया गया है। इससे सभी में रोष है। अजैब रानू ने बताया की एक तरफ तो सरकार हरियाणा को डिजिटल हरियाणा बनाना चाहते है। दूसरी तरफ स्कूलों मे लैब की देख रेख के लिए और बच्चों को सिखाने के लिए कोई लैब सहायक स्कूल में रखा नहीं गया है।                                                    db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.