.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 2 March 2013

27 व 28 अप्रैल को होगा एचटेट, परीक्षा में बैठेंगे लाखों


लंबे इंतजार के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एचटेट के लिए तिथियां फाइनल कर दी हैं। बोर्ड प्रशासन यह टेस्ट 27 व 28 अप्रैल को आयोजित कराएगा। 27 अप्रैल को 11:00 से 12:30 बजे जेबीटी के लिए और 2:30 बजे से 4:00 बजे तक टीजीटी के लिए परीक्षा होगी। 28 अप्रैल को सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक पीजीटी के लिए परीक्षा होगी। बोर्ड प्रशासन एचटेट आयोजित करने के लिए शेडय़ूल जल्द तैयार करेगा, ताकि आवेदन व आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की जा सके। एचटेट के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
प्रदेश के लाखों भावी शिक्षकों की एचटेट के आयोजन पर नजरें टिकी हैं। शिक्षक लगने के लिए एचटेट पास होना अनिवार्य है। बोर्ड एचटेट की तिथि तय नहीं कर पा रहा था। पिछले तीन-चार माह में कई बार संभावित तिथियों में परिवर्तन किया जा चुका है। बोर्ड प्रशासन एक बार तो फरवरी में एचटेट कराना चाह रहा था लेकिन बाद में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एचटेट कराने का फैसला किया गया। मार्च में शिक्षा बोर्ड की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आ गई हैं। शिक्षा बोर्ड एचटेट तीन कैटेगरी में आयोजित करने जा रहा है।
                                                                                                .....DJ

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.