.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 5 March 2013

एचटेट में भाषा शिक्षकों की कैटेगरी में अब अंग्रेजी भी


इस बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की टीजीटी कैटेगरी अंग्रेजी विषय को शामिल किया गया है। यह फैसला शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी मास्टर के पद सृजित करने के तहत लिया है।
अंग्रेजी मास्टर का भी होगा एचटेट : उल्लेखनीय है कि अब तक स्कूलों में सामाजिक विज्ञान(एसएस) विषय का ही मास्टर अंग्रेजी विषय को पढ़ाता है। मगर, अब विभाग ने अंग्रेजी मास्टर का एक अलग से पद बना दिया है। विभाग ने इसे भाषा शिक्षक की कैटेगरी में शामिल किया है। इससे पहले तक भाषा शिक्षकों में उर्दू, हिंदी, संस्कृत व पंजाबी शामिल है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद शिक्षा बोर्ड ने इसे एचटेट में भी शामिल कर लिया है। 
इसके अलावा बोर्ड ने एचटेट नियमों में एक बदलाव भी किया है। इसके तहत बीएड पास आवेदक जेबीटी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। पिछली दफा बोर्ड ने बीएड पास को जेबीटी के लिए आवेदन करने की छूट दी थी।
                                                                                                 ...HB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.