.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 22 March 2013

सरकारी स्कूलों के छात्रों को खास पहचान


** हर छात्र का होगा शिक्षा सेतु कार्ड
** स्कूली छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले हर बच्चें की अब अपनी एक पहचान होगी। इसके लिए विभाग ने स्कूलों में प्रवेश लेने वाले हर एक बच्चे को शिक्षा सेतु नाम से पात्रता कार्ड दिया जाएगा। इसमें स्कूल कैलेंडर, परीक्षाओं और अभिभावकों की जिम्मेदारियों की जानकारी भी होगी। 
इसे सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने की कवायद कहें या फिर शिक्षा के मौलिक अधिकार कानून को लागू करने का प्रयास। कारण चाहे जो भी, लेकिन इतना जरूर है कि शिक्षा विभाग अब सरकारी स्कूलों में आने वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर न केवल एक आई कार्ड उपलब्ध करवाएगा, अपितु उस पात्रता कार्ड में उसके विद्यालय की जानकारी भी होगी। 
45 दिन चलेगा कार्यक्रम :
पात्रता कार्ड बनने की यह योजना सभी क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के साथ शुरू होंगी और यह कार्यक्रम 45 दिनों तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रवेश उत्सव-2013 के दौरान ही शुरू होगा। जिसके तहत बच्चों की सीखने संबंधी कमियों की पहचान की जाएगी और उन्हें दूर किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ऐसा किए जाने से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। 
लड़कियों पर खास जोर : 
कार्यक्रम के तहत लड़कियों और विशेष जरूरत वाले बच्चों पर ज्यादा बल दिया जाएगा। ऐसे बच्चों का स्कूलों में प्रवेश और एक क्लास से दूसरी क्लास में जाना सुनिश्चित करने के लिए अलग से प्रयास किए जाएंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य स्तरीय समारोह में दिए जाएंगे। 
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकुला की ओर से जिले में 9वीं व 10वीं कक्षा की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। 
प्रत्येक खंड के पांच स्कूलों में तीन महीने तक यह प्रशिक्षण रविवार व अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन एक घंटा चलेगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में कराटे, वुशू, मार्शल आर्ट सिखाई जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रति प्रशिक्षक के लिए 4500 रुपए प्रति माह के बजट का प्रावधान है। जिला महेंद्रगढ़ के 25 स्कूलों में यह प्रशिक्षण चलेगा। 
50 छात्राओं का होगा बैच: 
इसके लिए हर स्कूल में कम से कम 50 छात्राओं का एक बैच होगा। प्रशिक्षकों के चयन हेतू अतिरिक्त उपायुक्त एवं चेयरमैन की अध्यक्षता में जिला परियोजना संयोजक, सहायक परियोजना संयोजक व संबंधित खंड के मौलिक शिक्षा अधिकारी की एक कमेटी गठित की गई है। प्रशिक्षकों की योग्यता संबंधित प्रशिक्षण से संबन्धित डिप्लोमा होल्डर या ब्लैक बैल्ट होल्डर होना चाहिए। 
इच्छुक आवेदन कर्ता/अभ्यर्थी दिनांक 28 मार्च को जिला परियोजना संयोजक, सर्व शिक्षा अभियान, शिव कालोनी, पीएनबी बैंक वाली गली, नारनौल के कार्यालय में सभी प्रमाण-पत्रों एवं फोटो लगे आवेदन पत्र के साथ सुबह 10 बजे उपस्थित हों, ताकि चयन में पारदर्शिता बरती जा सके। महिला प्रशिक्षकों को विशेष वरीयता दी जाएगी। 
"बच्चों का स्कूलों में 100 फीसदी पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी राजकीय स्कूलों में 24 मार्च को प्रवेश उत्सव-2013 मनाया जाएगा। इसके साथ ही जिन बच्चों का पंजीकरण होगा उनके शिक्षा सेतु कार्ड भी बनाए जाएंगे।"  :दिलबाग सिंह मलिक, डीईईओ नारनौल।
                                                                                                    ..DB 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.