.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday, 2 July 2016

स्कूलों में टीचर्स को एडजस्ट कर स्टाफ की कमी करेंगे पूरी

** स्कूलों में नई स्थानांतरण नीति के तहत लागू होंगे नए नियम, राजकीय स्कूलों में पीजीटी पदों के रेशनेलाइजेशन के उपरांत आवंटन के निर्देश 
शहजादपुर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब प्रत्येक कक्षा 40 विद्यार्थियों की होगी। दूसरी शाखा 50 विद्यार्थियों की संख्या के पश्चात ही बनाई जाएगी। जबकि तीसरी कक्षा शाखा 90 विद्यार्थियों की संख्या के पश्चात तैयार होगी और इसी आगे की कक्षा शाखाएं बनाई जाएंगी। सरकार ने नई अध्यापक स्थानांतरण नीति 2016 लागू होने के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में पीजीटी पदों के रेशनलाइजेशन के उपरांत कार्य के आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 
स्कूलों में इस तरह रहेगा पीरियड लगने का समय :
जानकारीके अनुसार स्कूल का कुल समय साढ़े 6 घंटे का होगा। प्रार्थना 20 मिनट की होगी अकर आधी छुट्टी 30 मिनट की रहेगी। स्कूल कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक दिन 8 पीरियड लगेंगे। पहले चार पीरियड 45-45 मिनट के होंगे और अंतिम चार पीरियड 40-40 मिनट के होंगे पीजीटी अध्यापक दिन में अधिकतम छह पीरियड दे सकेंगे। 9 वीं और 10 वीं कक्षा के सप्ताह में विषयवार पीरियड नियमों में अग्रे जी विषय सप्ताह में पीरियड 8 होंगे, जिसे अग्रे जी पीजीटी अध्यापक 9वीं और 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन करवा सकता है, जो सामान्यत: 9वीं 10वीं की कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन करवाते हैं। सीधी भर्ती वाला अध्यापक भी 9वीं और 10वीं की कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन करवा सकेगा। वहीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के गणित के सप्ताह में 8 पीरियड होंगे, जिसे गणित के अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाएगा। यदि पीजीटी गणित उपलब्ध नहीं है तो उस स्थिति में पीजीटी भौतिकी का अध्यापक 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित का अध्यापन करवा सकता है, जो सामान्यत 9वीं 10 वीं की कक्षा के विद्यार्थियों को गणित का अध्यापन करवाते हैं। सीधे भर्ती वाला अध्यापक भी 9वीं 10वीं की कक्षा के विद्यार्थियों को गणित का अध्यापन करवा सकेगा। जबकि विज्ञान के सप्ताह में 6 पीरियड होंगे जिसका भौतिक , रसायन, जीव विज्ञान के पीजीटी द्वारा अध्यापन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9वीं और 10वीं कक्षा के हिन्दी के अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाएगा। यदि पीजीटी हिंदी उपलब्ध नहीं है तो उस स्थिति में पीजीटी संस्कृत का अध्यापक 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हिंदी का अध्यापन करवा सकता है।
"सरकार की स्थानांतरण पॉलिसी के तहत स्कूलों में स्टॉफ एडजेस्ट किया जा रहा है जिन स्कूलों में ज्यादा स्टॉफ है उनको उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां पर स्टॉफ की कमी है। स्टॉफ की कमी तो है पर सरकार की इस नीति से शिक्षा की गुणवता में सुधार होगा।"_- सतपाल कौशिक, बीईओ, शहजादपुर। 
डीपीई भी पढाएंगे फिजिकल एजुकेशन 
सामाजिक विज्ञान के सप्ताह में 5 पीरियड होंगे, जिसे अर्थशास्त्र , भूगोल, राजनीतिक और समाज शास्त्र का पीजीटी अध्यापक पढ़ाएगा इसी प्रकार संस्कृत, पंजाबी, उर्दू , चित्रकला, संगीत, गृह विज्ञान के सप्ताह में पांच पीरियड होंगे जिसे क्रमश: संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फाइन आर्ट्स, संगीत और गृह विज्ञान के पीजीटी द्वारा पढ़ाया जाएगा , वहीं फिजिकल एजुकेशनन के पांच पीरियड होंगे जिसे फिजिकल एजुकेश के पीजीटी द्वारा पढ़ाया जाएगा, यदि पीजीटी फिजिकल एजुकेशन उपलब्ध नहीं है तो उस स्थिति में वह अध्यापन का कार्य डीपीई को दिया जा सकता है।                                                       db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.