.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday, 5 July 2016

प्रदेशभर में नहीं अंग्रेजी विषय का अध्यापक : गोयत

** मुख्य विषयों के पद को समाप्त करके सरकारी शिक्षा के ढांचे को बर्बाद किया जा रहा है
कैथल : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतबीर ¨सह गोयत ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जन शिक्षा को बर्बाद करने पर तुली है। प्रदेशभर में अंग्रेजी विषय का एक भी अध्यापक नहीं है। समाजिक विषय के अध्यापकों से ही अंग्रेजी पढ़ाया जा रहा है। इसी प्रकार गणित, समाजिक व ¨हदी विषय के हजारों अध्यापकों को रेशनेलाइजेशन के नाम पर सरप्लस करके लगभग सभी मिडिल स्कूलों से इन पदों को समाप्त कर दिया गया है।
गोयत ने कहा कि विद्यालयों से मुख्य विषय खत्म करके पोंगा पंथ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां तक गीता, कुरान बाइबल व गुरूग्रंथ साहिब की बात है तो सभी धार्मिक पुस्तकों से अच्छी-अच्छी बातें पहले से ही पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से पढ़ाई जा रही है।
सोचने की बात है कि शिक्षामंत्री इस एजेंडे को आगे बढ़ा कर किसका हित साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के आडिटोरियम में 5 जुलाई को एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में की जाएगी।
जिला सचिव बूटा ¨सह प्रेस प्रवक्ता रामपाल व राज्य आडिटर जय प्रकाश शास्त्री ने कहा कि शिक्षामंत्री का ये कहना कि इन पाठ्यक्रमों को हरियाणा सरकार ने सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा के क्षेत्र से जुडे शिक्षाविदों तथा व्यक्ति निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के जरिए तैयार किया गया है पूर्णत: गलत है शिक्षा विभाग मे कार्यरत आठ हजार अध्यापकों या अध्यापक प्रतिनिधियों से कभी भी इस बारे में कोई राय नहीं मांगी गई। मुख्य विषयों के पद को समाप्त करके सरकारी शिक्षा के ढांचे को बर्बाद किया जा रहा है।                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.