.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 25 December 2016

अंग्रेजी और साइंस की लर्निंग में प्रदेश के बच्चे देश के औसत से भी पीछे

** एनसीईआरटी की रिपोर्ट : देशभर के बच्चों की औसत लर्निंग 250, हरियाणा के बच्चों का 241.4 
** एनएएस ने प्रदेश के 320 स्कूलों के 11433 बच्चों पर किया सर्वे 

पानीपत : एनसीईआरटीकी रिपोर्ट प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के दावों की पोल खोल रही है। देश के मुकाबले प्रदेश के बच्चों का विषय लर्निंग स्तर काफी कम है। इसका खुलासा एनएएस यानी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हुआ। इस सर्वे के लिए देशभर से 10वीं कक्षा के बच्चों पर अध्ययन किया गया, जिसमें हरियाणा से 320 स्कूलों के 11,433 बच्चों पर सर्वे किया गया। इसके आधार पर बच्चों का विभिन्न विषयों पर उनका लर्निंग स्तर बताया गया है। सर्वे में देशभर के स्कूलों के बच्चों का लर्निंग स्तर का औसत जहां 250 पाया गया।  वहीं, प्रदेश के बच्चों में लर्निंग स्तर का औसत 241.4 है। अंग्रेजी और साइंस में तो इसका स्तर बहुत कम मिला है। जबकि मॉडर्न भाषाओं में प्रदेश के बच्चों का स्तर देशभर के बच्चों जितना ही है, लेकिन शेष सभी विषयों में  इससे कम है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.