.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 17 July 2016

बिना साक्षात्कार जारी रहेंगी सरकारी कॉलेजों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरारों की सेवाएं

जींद : प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरारों की एक साल की अवधि के बाद खत्म होने वाली सेवाओं पर संशय के बादल हट गए हैं। अब वह बिना साक्षात्कार दिए आगे भी काम करते रहेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से भर्ती के लिए जारी की जाने वाली सार्वजनिक सूचनाओं को भी नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय कॉलेजों के ¨प्रसिपल को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही योग्यता पूरी करने वाले सभी एक्सटेंशन लेक्चरार की सेवाएं जारी करने को कहा है।हर साल विभिन्न राजकीय कॉलेजों की ओर से सार्वजनिक सूचनाएं जारी की जाती थी। ऐसे में बार-बार एक्सटेंशन लेक्चरारों को आगे पढ़ाने के लिए उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसे पहले ही वह पार कर चुके हैं और एक साल के बाद उन्हें साक्षात्कार देना पड़ता था।                                                                   dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.