.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday, 3 July 2016

प्रदेश के स्कूलों में पांच से नैतिक शिक्षा के रूप में पढ़ाई जाएगी गीता


चंडीगढ़ : प्रदेश के स्कूलों में इसी माह से गीता की पढ़ाई शुरू होगी। कक्षा छठी से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में गीता को नैतिक शिक्षा के रूप में शामिल किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 5 जुलाई को विधिवत शुरुआत की जाएगी। 
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि सभी धर्मों में व्यक्ति निर्माण केन्द्र पर रहा है। इसलिए गीता, कुरान, बाइबल और गुरु ग्रंथ साहिब से उन सभी अच्छी बातों को लिया गया है। शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। नैतिक शिक्षा के पाठयक्रम छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग पुस्तक होगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इसकी शुरूआत भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले क्षेत्र कुरुक्षेत्र से की जाए।                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.