.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 3 July 2014

7 यूनिवर्सिटी में हड़ताल, मांगे एक


पानीपत : अपनी मांगों को लेकर प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी है। सिरसा की चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, हिसार की एचएयू, जीजेयू और एलएलआरयू, रोहतक की एमडीयू व पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया के सदस्यों ने अखिल हरियाणा यूनिवर्सिटीज इंप्लाइज फेडरेशन के आहवान पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार और शुक्रवार में हड़ताल जारी रहेगी। 
रोहतक :  
एमडीयू और पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि के कर्मचारी सुबह नौ बजे विजय पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। 
सिरसा : 
सीडीएलयू और हिसार की चौ. चरण सिंह विवि के नॉन टीचिंग स्टाफ के करीब 150 नियमित और 350 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपना कामकाज ठप रखा। हड़ताली कर्मचारी सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सुबह करीब आधा घंटा प्रोस्पेक्टस देने का काम बंद रखा। 
कुरुक्षेत्र : 
केयू में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने भी वीसी कार्यालय के सामने मांगों को लेकर धरना दिया। प्रधान सुभाष ने कहा कि काफी समय से कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। कर्मचारियों ने केयू वीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। 
इधर, रोहतक की हेल्थ विवि में हड़ताल का आह्वान किया, फिर मरीजों के हित में फैसला टाल दिया। 
असर : 
  • एमडीयू में हड़ताल से काम ठप 
  • हेल्थ विवि कर्मियों का सांकेतिक धरना 
  • आठ मुख्य मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष 
  • एमडीयू में आज भी बंद रहेंगे कार्यालय 

ये हैं मुख्य मांगें 
  • सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी संघों के प्रधान व महासचिव को ईसी व एफसी का सदस्य मनोनीत किया जाए। 
  • सभी विवि की स्वायत्तता बहाल की जाए तथा वेतन विसंगतियां दूर करने का अधिकार कुलपतियों को दिया जाए। 
  • सभी विवि में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पदों को तुरंत भरा जाए और ठेका प्रथा बंद की जाए। 
  • सहायकों का ग्रेड पे 3600 रुपए बहाल किया जाए और एमडीयू व कुरुक्षेत्र विवि में पुराना स्टाफ रेशो सिस्टम बहाल किया जाए। 
  • वित्त विभाग द्वारा जारी कर्मचारियों से संबंधित आदेश सभी विवि में सीधे तौर पर लागू किए जाए। 
  • चौ. चरण सिंह हिसार विवि व लुवास हिसार में भी अन्य विवि की तरह पांच दिन का सप्ताह किया जाए। 
  • वापस लिया गया टेक्निकल स्केल बहाल किया जाए। 
  • विवि के कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतनमान दिए जाए।                                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.