.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 19 July 2014

स्कूल मुखिया के खाते में आएगा कंप्यूटर लैब सहायकों का वेतन

राजकीय स्कूलों में तैनात कंप्यूटर लैब सहायकों के अच्छे दिन गए हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर जंतर-मंतर तक धरना और फिर शिक्षा निदेशालय के बाहर अनशन करने के बाद प्रदेश सरकार की अोर से मांगे पूरी होने के बाद उन्हें दोहरी खुशी मिली है। 
उनकी मांग को पूरा करने की कवायद के तहत शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशक ने डीईओ से स्कूल हेड के बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। डीईओ के खाते में राशि आने के बाद उसे संबंधित स्कूलों में भिजवाया जाएगा। 
शिक्षा विभाग में आएंगे कंप्यूटर सहायक : 
शिक्षा निदेशालय ने कोर कंपनियों द्वारा नियुक्त लैब सहायकों की सेवाएं शिक्षा विभाग में समायोजित करने का निर्णय लिया है। कंप्यूटर लैब सहायकों को स्कूल हेड की परमिशन के बाद स्कूल उपस्थिति के आधार पर त्रैमासिक वेतन मिलेगा।                                                 dbsnpt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.