.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 27 December 2018

ऐतिहासिक होगी 8-9 जनवरी की आम हड़ताल : लांबा

पलवल : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने दावा किया कि 8-9 जनवरी, 2019 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी, कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बीस करोड़ कर्मचारी व मजदूर शामिल होकर अपनी ताकत का प्रर्दशन करेंगे। महासचिव सुभाष लांबा ने यह दावा बुधवार को पलवल में बिजली वितरण निगम के अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों के आयोजित प्रर्दशन को संबोधित करते हुए किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव जितेन्द्र तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रर्दशन में होडल,नूह व पलवल डिवीजनों की सब डिवीजनों के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रर्दशन में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में 8-9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया।
प्रर्दशन में वितरण निगम के अधिक्षण अभियंता मनोज यादव द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान न करने की निंदा की और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.