.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 5 April 2013

हसला के जिलाध्यक्षों के चुनाव 24 से, 9 जून को चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष


स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने अपने संगठनात्मक चुनाव कराने का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पहले सभी जिलों के प्रधानों की नियुक्ति होगी और फिर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 
एसोसिएशन के राज्य को-ऑर्डिनेटर डॉ. नंदकुमार भारद्वाज ने गुरुवार को बताया कि पहले चरण में 24 अप्रैल को मेवात, रेवाड़ी, फतेहाबाद व झज्जर में जिला प्रधान चुने जाएंगे। दूसरे चरण में 28 अप्रैल को जींद, कैथल, पलवल, भिवानी, पानीपत व पंचकूला जिला कार्यकारणी का गठन होगा। तीसरे चरण में 11 मई को हिसार, सोनीपत, अम्बाला, गुडग़ांव, फरीदाबाद व सिरसा और अंतिम चरण में 12 मई को रोहतक, करनाल, महेंद्रगढ़, यमुनानगर व कुरूक्षेत्र में जिला प्रधान के चुनाव होंगे। इसके बाद नौ जून को एसोसिएशन के राज्य प्रधान का चुनाव करवाया जाएगा। इसमें सभी जिलों के नवनियुक्त प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य, सभी निवर्तमान जिला प्रधान व राज्य कार्यकारिणी के निवर्तमान सदस्य मतदान करेंगे।
                                                                                                                                                          ..DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.