.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 26 February 2014

केंद्रीय कर्मियों के लिए अच्छी खबर, इस हफ्ते 35% वेतन वृद्धि पर लगेगी मुहर!

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 10 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर इस हफ्ते फैसला हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट शुक्रवार को होने वाली बैठक में डीए 90 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। अभी 90% तक डीए दिया जा रहा है जो बेसिक में शामिल नहीं है। 100% डीए विलय होने से तनख्वाह 35% तक बढ़ जाएगी। इसका 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महंगाई भत्ते में यह वृद्धि चुनाव आयोग की तरफ से आचार संहिता लागू होने से पहले की जा रही है।
इससे पहले सितंबर में बढ़ा था
डीए में दहाई अंक की यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी होगी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में डीए 10 फीसदी बढ़ाया गया था। यह एक जुलाई 2013 से प्रभावी हो चुका है। अब होने वाली वृद्धि एक जनवरी 2014 से लागू होगी। सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित पिछले 12 महीने के आंकड़ों की गणना करती है।
50 लाख से ज्यादा कर्मियों को फायदा
इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट इस बैठक में सातवें वेतन आयोग के लिए नियम और शर्तों को अंतिम रूप दे सकती है। इससे 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन-भत्तों की समीक्षा का रास्ता साफ हो जाएगा। सरकार इस आयोग का गठन कर चुकी है।                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.