.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 28 October 2015

7,223 न्यू पीजीटी की धूमधाम से मनेगी दीपावली

** चेहरों पर मुस्कान, पांच महीने से रूका वेतन हुआ जारी, वह भी एलटीसी के साथ 
सोनीपत : साढ़े पांच महीने से वेतन के इंतजार के बाद आंदोलन करने को मजबूर हो रहे न्यू पीजीटी के चेहरे पर अब मुस्कान गई है। राज्य सरकार ने आखिरकार वेतन के लिए उन्हें बजट आवंटित कर दिया है। उनका बजट सिर्फ उनके वेतन का ही नहीं है बल्कि बजट के अभाव में जो एलटीसी रूकी हुई थी वह भी अब जारी हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से कुल 83 करोड़ दस लाख रुपए का बजट जारी किया गया है, इसमें सोनीपत का चार करोड़ दस लाख रुपए का बजट शामिल है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक ने डीईओ को पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है। 
यह है रमसा 
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान प्रदेश के स्कूलों में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया था। यह कक्षा पहली से आठवीं तक चलाए जा रहे सर्व शिक्षा अभियान की तरह का अभियान है जिसकी एक समय सीमा तय है। 
शिक्षकों को मिली है बड़ी राहत 
हरियाणा विद्यालय शिक्षक संघ के प्रधान संजीव मोर ने इसे शिक्षकों के एकजुट प्रयास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग रमसा में डाले गए शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा काफी समय से उठा रहा था। सरकार ने उस पर गंभीरता दिखाते हुए बजट आवंटित काफी अच्छा काम किया है। हसला के जिला प्रधान सत्यनारायण शर्मा ने भी सभी शिक्षकों को बधाई दी है। 
इस प्रकार बनी थी शिक्षकों के लिए परेशानी
शिक्षा विभाग ने इन पीजीटी अध्यापकों को विभाग की प्लान स्कीम से हटाकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कर दिया है। अब इन अध्यापकों को वेतन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने स्कूलों में इन अध्यापकों की लिस्ट भेजते हुए विभाग की प्लान स्कीम के तहत वेतन जारी नहीं करने को कहा था। विभाग निदेशालय की ओर से डीईओ को जारी पत्र में कहा गया था कि बजट में 7223 पीजीटी शिक्षकों के वेतन का बजट नहीं है। शिक्षक इसलिए अधिक परेशान थे कि उनकी भर्ती के समय ऐसा कोई निर्देश नहीं था कि उनकी नियुक्ति रमसा के तहत की गई है।                                                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.