.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 30 October 2015

शिक्षा विभाग ने 'शिक्षा सारथी' मैगजीन के संपादक को हटाया

** शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई 
** 'शिक्षा सारथी' मैगजीन ने गोमांस को बताया था पौष्टिक
चंडीगढ़ : हरियाणा में शिक्षा विभाग की मैगजीन में छपे एक लेख में गोमांस (गाय-बैल, बछड़ा-बछड़ी का मांस) को पौष्टिक बताया है। इसमें लिखा गया है कि गोमांस में चार पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मानव शरीर को आयरन देते हैं। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली 'शिक्षा सारथी' मैगजीन में यह लेख छपा है। लेख के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मैगजीन के संपादक को हटा दिया है। इसका प्रकाशन अध्यक्ष, शिक्षा लोक समाज सह निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचकूला से होता है। सरकार ने राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगा रखा है। यह ऐसा पहला राज्य है, जहां गोहत्या पर 3 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।                                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.