.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 29 October 2015

शिक्षा मंत्री से मिले कम्प्यूटर लैब सहायक

महेन्द्रगढ़ : स्थानीय विश्राम गृह में मंगलवार देर सायं कम्प्यूटर लैब सहायकों का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मिला और उन्हें अपना मांग पत्र सौंप कर शिक्षा विभाग में समायोजित किये जाने का अनुरोध किया। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि 4 अलग-अलग कंपनियों ने शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर लैब सहायक लगाये थे। इनमें तीन कंपनियों का करार पहले ही समाप्त हो चुका है और उनके तहत काम करने वाले लैब सहायकों को पुन: नियुक्ति दी जा चुकी है। चौथी इवरोन कम्पनी का कार्यकाल बीते 23 सितम्बर को समाप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी के तहत   213 लैब सहायक लगे हुए थे। लैब सहायकों को भी शिक्षा विभाग में समायोजित किये जाने का आश्वासन शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को दिया।                                                          dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.