.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 9 October 2015

कर्मचारी संगठनों ने सैनी के बयान की निंदा की

** कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सीएम और भाजपा की रजामंदी से दे रहे बयान 
सोनीपत : भाजपा सांसद राज कुमार सैनी द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के संदर्भ में दिए गए बयान से कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों द्वारा विभिन्न विभागों में बैठक मीटिंग की गई। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज कुमार सैनी को भाजपा का विवादित बयान देने वाला मुखड़ा करार दिया। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि राज कुमार सैनी जो कुछ भी कह रहे हैं, वह मुख्यमंत्री और भाजपा की रजामंदी से कह रहे हैं। भाजपा को बहुमत से सत्ता में आने का गुरूर हो चुका है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज कर सरकार पहले से ही कर्मचारियों को नाराज कर चुकी है। इस बयान से कर्मचारियों में बहुत रोष है। 
तानाशाही कर रही सरकार 
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। क्योंकि भाजपा ने केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सत्ता में जो भी वादे किए थे। कोई भी पूरा नहीं कर सकी है। जिस कारण प्रदेश वासियों में रोष है। कर्मचारियों को केवल आश्वासन देकर काम चलाया जा रहा है। नेता बेतुका बयान देकर बेमतलब की चीजों को तूल दे रहे हैं। इस दौरान मौजूद सभी कर्मचारियों नेताओं ने सांसद की निंदा की। 
एचएसईबी ने ओछी राजनीति करार दिया
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक फाजिलपुर स्थित सब स्टेशन में हुई। जिसमें केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजेंद्र खत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच 26 सितंबर को बैठक हुई थी। जिसमें सर्व सम्मति से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की है। दूसरी ओर सरकार के मंत्री और सांसदों द्वारा बेतुका बयान देकर ओछी राजनीति की जा रही है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।                                                                                db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.